मुख्य सामग्री पर जाएं (Skip to content)

जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर दिल्ली में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं ने की विशेष तैयारी

जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर दिल्ली में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं ने की विशेष तैयारी

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर, दिल्ली प्रदेश

प्रेस विज्ञप्ति,

श्री जीतन राम मांझी जी के जन्मदिन पर दिल्ली में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, गरीबों एवं वंचित समाज सहित सभी समाजों में उत्साह

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2026:


हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर (हम पार्टी), दिल्ली प्रदेश द्वारा पार्टी के संरक्षक एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज 6 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के विभिन्न जिलों में हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रार्थना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में बी.पी. हाउस में भी हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर श्री जीतन राम मांझी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करेंगे और भगवान हनुमान जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए प्रार्थना करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्री जीतन राम मांझी जी के 83वें जन्मदिन के अवसर पर 83 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

श्री जीतन राम मांझी जी के जन्मदिन को लेकर गरीबों, वंचित समाज तथा सभी समाजों के बीच भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। दिल्ली प्रदेश हम पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह है और विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की गई हैं।

पार्टी की ओर से कहा गया कि यह आयोजन जन्मदिन समारोह के साथ-साथ प्रार्थना, सेवा, सामाजिक एकजुटता और जनकल्याण की भावना को समर्पित है।

दिल्ली प्रदेश हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से श्री जीतन राम मांझी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा भगवान हनुमान जी से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना की गई।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर
दिल्ली प्रदेश

कार्यक्रम स्थल: V.P. House, New Delhi
समय: शाम 4 बजे
दिनांक : 6 अक्टूबर 2026
आयोजन: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), दिल्ली प्रदेश
कार्यक्रम: हनुमान चालीसा पाठ